Homeझारखंडजल्द ही रांची नगर निगम शुरू करेगा कूड़ा वाहनों की मॉनिटरिंग, GPS...

जल्द ही रांची नगर निगम शुरू करेगा कूड़ा वाहनों की मॉनिटरिंग, GPS से होगी ट्रैकिंग

Published on

spot_img

रांची: रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) अब जल्द ही कूड़ा वाहनों की मॉनिटरिंग शुरू करने वाला है। CDC कंपनी को काम से हटाने के बाद निगम खुद अब वाहनों में लगे GPS के जरिए उनके रियल टाइम लोकेशन की निगरानी करेगा। इसके लिए निगम कार्यालय में जीपीएस मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

जानकारी के मुताबिक इससे संबंधित तकनीकी काम लगभग पूरा हो गया है। सिर्फ डैशबोर्ड व एलईडी स्क्रीन (Dashboard & LED Screen) लगाने का काम बाकी रह गया है।

इसके लगते ही कूड़ा उठाव करने वाले वाहनों की मॉनिटरिंग (Monitoring of garbage collection vehicles) शुरू हो जाएगी। इससे वार्डों से नियमित कूड़ा उठाव नहीं होने की लोगों की शिकायतें भी कम होंगी।

बता दें कि पिछले दो महीने से घरों से कूड़ा उठाव का जिम्मा निगम ने लिया है। इसी कड़ी में अब निगम तकनीक के माध्यम से व्यवस्था को दुरुस्त करने में लग गया है।

अभी शहर में लगभग 250 वाहनों के जरिए कूड़े का उठाव किया जा रहा है। इसमें 80 CNG वाहन भी शामिल हैं।

जानें क्या मिलेंगे फायदे

1. वाहनों की मॉनिटरिंग शुरू होने से वार्डों में नियमित रूप से कूड़ा उठाव के लिए गाड़ियां जाएंगी

2. कूड़ा उठाव नहीं होने की लोगों की शिकायत दूर होगी

3. ट्रैकिंग शुरू होने से पता चलेगा कि किस MTS से कितने वाहन निकले

4. MTS से निकलने वाले वाहनों की मूवमेंट (movement of vehicles) की भी मिलेगी जानकारी

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...