Women Euro Cup 2022 : नीदरलैंड ने पुर्तगाल को 3-2 से हराया

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मैनचेस्टर: डेनिएल वैन डी डोनक (Danielle van de Donk) के शानदार गोल की बदौलत नीदरलैंड ने बुधवार रात लेह स्पोर्ट्स विलेज में महिला यूरो कप 2022 (Women’s Euro Cup 2022) के अपने ग्रुप सी मैच में पुर्तगाल को 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड की टीम समूह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

चोट और बीमारी से जूझ रही डच टीम को मैच के सातवें मिनट में ही दमारिस एगुरोला ने हेडर के जरिये गोलकर 1-0 की बढ़त दिला दी।

नौ मिनट बाद, स्टेफनी वैन डेर ग्रैग्ट (Stephanie van der Gragt) ने एक और गोल करके डच टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

2-0 से पिछड़ने के बावजूद पुर्तगाल ने हार नहीं मानी। कैरोल कोस्टा ने मैच के 38वें मिनट में पेनल्टी के जरिए गोल करके पुर्तगाल का खाता खोला। हाफ टाइम तक पुर्तगाल मैच में एक गोल से पीछे चल रहा था।

हाफ टाइम के दो मिनट बाद, डायना सिल्वा (Diana Silva) ने गोल कर पुर्तगाल को 2-2 से बराबरी दिला दी।

दोनों मैच 17 जुलाई को खेले जाएंगे

मैच के 62वें मिनट में, डेनिएल वैन डी डोनक ने गोल कर नीदरलैंड को 3-2 से आगे कर दिया और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

नीदरलैंड के फिलहाल दो मैचों में स्वीडन के बराबर चार अंक हैं। स्वीडन ने स्विट्जरलैंड (Switzerland) के खिलाफ अपनी पहली जीत 2-1 से हासिल की थी।

नीदरलैंड अपने अंतिम मैच में स्विट्जरलैंड से खेलेगा जबकि पुर्तगाल का सामना स्वीडन से होगा। दोनों मैच 17 जुलाई को खेले जाएंगे।

Share This Article