Latest NewsUncategorizedकर्नाटक में भाजयुमो नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या

कर्नाटक में भाजयुमो नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बेंगलुरु: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे में मंगलवार देरशाम भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की बाइकसवार लोगों ने तलवार और कुल्हाड़ी से वारकर Murder कर दी।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने युवा नेता नेट्टारू की हत्या पर दुख जताते हुए कहा है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

परिवार के युवा सदस्य की हत्या से आहत परिजनों का कहना है कि नेट्टारू अपनी पोल्ट्री (Poultry) की दुकान से वापस लौट रहे थे। तभी उनपर प्राणघातक हमला किया गया।

प्रवीण राजनीति में सक्रिय थे। उनकी हत्या के पीछे के मकसद का अभी साफ नहीं हो पाया है। नेट्टारू की हत्या के विरोध में रात को भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगाए।

भगवान उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे : बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री Basavaraj Bommai ने भाजयुमो नेता के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही न्याय किया जाएगा।

बोम्मई ने आज ट्वीट किया- “दक्षिण कन्नड़ जिले में हमारी पार्टी के कार्यकर्ता Praveen Nettaru की बर्बर हत्या निंदनीय है। इस तरह के जघन्य कृत्य के अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के तहत दंडित किया जाएगा।

प्रवीण की आत्मा को शांति मिले। भगवान उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे। बेल्लारे पुलिस का कहना है कि हत्यारों की तलाश की जा रही है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...