HomeUncategorizedतिहाड़ जेल में यासीन मलिक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

तिहाड़ जेल में यासीन मलिक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Published on

spot_img

नई दिल्ली: Tihar Jail में भूख हड़ताल (Hunger Strike) कर रहे जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चीफ Yasin Malik की तबीयत बीती शाम बिगड़ गई।

जेल प्रशासन ने तुरंत उसे राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी जांच की जा रही है है।

जेल सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों की सलाह पर पानी की कमी को दूर करने के लिए उसे Ivy Fluid की डोज दी गई थी।

Tihar Jail में पिछले पांच दिन से Hunger Strike कर रहे कश्मीर के अलगाववादी नेता Yasin Malik को Drip (नलियों) के जरिए तरल पदार्थ दिया जा रहा था।

मलिक ने रुबैया सईद के अपहरण से जुड़े मामले में जम्मू की कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का अनुरोध किया था, लेकिन केंद्र सरकार से इस पर कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने भूख हड़ताल (Hunger Strike) शुरू कर दी। मलिक इस मामले में आरोपित है।

प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के प्रमुख मलिक (56) ने शुक्रवार को सुबह भूख हड़ताल (Hunger Strike) शुरू की थी। उल्लेखनीय है कि मलिक शुक्रवार की सुबह से कुछ नहीं खा रहा था।

वर्ष 2019 में हुआ था गिरफ्तार

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) द्वारा 2017 में दर्ज आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में मलिक को 2019 की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था।

NIA की विशेष कोर्ट ने गत मई में उसे सजा सुनाई थी। रुबैया सईद का कथित तौर पर JKLF के आतंकवादियों द्वारा अपहरण किया गया था।

रुबैया को पांच दिन बाद 13 दिसंबर को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया गया, लेकिन इसके बदले BJP द्वारा समर्थित तत्कालीन वीपी सिंह सरकार को JKLF के पांच आतंकवादियों (Terrorists) को रिहा करना पड़ा था।

spot_img

Latest articles

दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट

Ranchi News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद...

झारखंड में 13 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। मौसम...

CM हेमंत सोरेन ने ‘रन फॉर झारखंड’ को दिखाई हरी झंडी

Jharkhand 25th Foundation Day: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस का जश्न शुरू! मंगलवार को...

2 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर धराए, बाइक-नकदी जब्त

Palamu News: पलामू जिले की पुलिस ने मंगलवार को नशीली ब्राउन शुगर के साथ...

खबरें और भी हैं...