बड़ी खबर! शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विधानसभा में कार्यवाही के दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) की तबीयत अचानक खराब हो गयी।

इसके बाद उन्हें Hospital में भर्ती कराया गया है। उन्हें छाती में दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरोंं की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उन्हें क्या समस्या है।

सोमवार को शिक्षा मंत्री Jagarnath Mahato विधानसभा में मौजूद थे, तभी उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें एंबुलेंस से धुर्वा स्थित पारस अस्पताल ले जाना पड़ा।

आठ महीने के बाद चेन्नई से लौटे थे झारखंड

इससे पहले विधानसभा में प्रवेश के दौरान उन्होंने पत्रकारों (Journalists) से बात की थी। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार भी झारखंड में Monsoon की स्थिति को लेकर काफी गंभीर है।

उन्होंने कहा कि सरकार जल्द केंद्र सरकार (Central government) से मदद मांगने को लेकर फैसला लेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक सान पहले भी शिक्षा मंत्री महतो की तबीयत बिगड़ गई थी।

चेन्नई के MGM अस्पताल में महतो का Lungs Transplant किया गया था। वे आठ महीने के बाद चेन्नई से झारखंड लौटे थे।

Share This Article