Homeबिहारबिहार में जहरीली शराब से अब तक 11 लोगों की मौत

बिहार में जहरीली शराब से अब तक 11 लोगों की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सारण: बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से लगातार मौतें हो रहीं हैं। सारण (Chhapra) के मकेर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो गई है।

इनमें से सात लोगों की मौत Patna के PMCH में इलाज के दौरान हुई है। दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जहरीली शराब पीने वाले कई लोग अभी भी छपरा सदर अस्पताल में भर्ती हैं।

सारण DM ने सभी मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि एक शख्स ऐसा भी था जिसके शव को बिना पोस्टमार्टम के ही जला दिया गया।

उन्होंने बताया कि आज सुबह दो मरीजों की हालत गंभीर होने पर PMCH रेफर किया गया है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक बीमार लोगों में मेथनॉल पॉइजन पाये जाने की जानकारी मिली।

स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

छपरा-रेवा-मुजफ्फरपुर NH पर मकेर थाना क्षेत्र के सोनहों चौक के पास भाथा गांव के पीड़ित परिवारों की महिलाओं ने जाम लगा दिया।

उनका कहना था कि प्रशासन उनके परिजनों को गिरफ्तार कर रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जो लोग गंभीर रूप से पीड़ित है उनका बेहतर इलाज भी नहीं किया जा रहा है।

प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय Police के अलावा सदर SDO अरुण कुमार सिंह, SDPO एमपी सिंह ने पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खत्म कराया।

सारण के SP सन्तोष कुमार ने बताया कि पूरे इलाके में सघन अभियान चलाया जा रहा है अब तक करीब 60 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

घटना के बाद स्थानीय SHO और चौकीदार को निलंबित किया गया है। जांचोपरांत दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...