HomeUncategorizedPNB और ICICI Bank ने ब्याज दर में किया इजाफा

PNB और ICICI Bank ने ब्याज दर में किया इजाफा

Published on

spot_img

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के Repo Rate बढ़ाने का बाजार पर असर दिखने लगा है।

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और निजी क्षेत्र के ICICI ने बाहरी बेंचमार्क उधार दर (EBLR) में 0.50 फीसदी का इजाफा किया है।

PNB ने शनिवार को बताया कि RBI के रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद EBLR 0.50 फीसदी का इजाफा किया गया है।

इस बढ़ोतरी के बाद PNB का कर्ज पर ब्याज दर 7.40 फीसदी से बढ़कर 7.90 फीसदी हो जाएगा। PNB का नई EBLR दर 8 अगस्त, 2022 से लागू होगा।

CICI बैंक का EBLR मानक कर्ज दर बढ़ाकर

इसी तरह ICICI बैंक ने एक बयान में कहा कि ICICI बैंक का EBLR मानक कर्ज दर बढ़ाकर RBI की नीतिगत दर के अनुरूप कर दिया गया है।

इस बढ़ोतरी के बाद ICICI का EBLR 9.10 फीसदी सालाना होगा, जो प्रतिमाह देय है।

ICICI बैंक कर्ज पर ब्याज दर 5 अगस्त, 2022 से लागू हो चुका है। दरअसल बैंक का EBLR Rate वह दर है, जिससे कम दर पर बैंक किसी भी तरह का कर्ज नहीं देता है।

क्या होता है बाहरी बेंचमार्क उधार दर

बैंक नियामक RBI ने एक अक्टूबर, 2019 से फ्लोटिंग रेट वाले सभी नए व्यक्तिगत और खुदरा लोन को एक एक्सटर्नल बेंचमार्क (External Benchmark) (बाहरी बेंचमार्क) से जोड़ना अनिवार्य कर दिया था।

बाहरी बेंचमार्क उधार दर किसी कर्ज पर ब्याज की न्यूनतम दर होती है, जिसमें रिजर्व बैंक का Repo Rate भी शामिल होता है।

बैंकों में फिलहाल तीन तरह के बाहरी बेंचमार्क रेट चल रहे हैं, जिनके हिसाब से लोन पर ब्याज दरों को तय किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि RBI ने एक दिन पहले नीतिगत दर Repo Rate में 0.5 फीसदी का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट (Repo Rate) 3 साल के उच्चतम स्तर 5.40 फीसदी पर पहुंच गई है।

रिजर्व बैंक ने Repo Rate में विगत 93 दिनों में तीसरी बार बढ़ोतरी की है। ऐसा माना जा रहा है कि RBI ने हाल के दिनों में लगातार बढ़ रही महंगाई से निपटने के लिए रेपो रेट में इजाफा किया है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...