Homeझारखंडप्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने चान्हो से शुरू की गौरव यात्रा

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने चान्हो से शुरू की गौरव यात्रा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पूरे होने पर नौ अगस्त को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय (Avinash Pandey) ने चान्हो के सिलागाईं से गौरव यात्रा शुरु की।

मंगलवार से राज्य के सभी जिलों में Gaurav Yatra शुरू हो गयी। यह यात्रा 14 अगस्त तक जिला के हर प्रखंड में की जायेगी।

इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपनी जान दे दी: अविनाश पांडेय

मौके पर अविनाश पांडेय ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस की गौरव यात्रा के माध्यम से भावी पीढ़ी को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान से अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा आग लगाने का काम करती है। जबकि कांग्रेस दलगत भावना से ऊपर उठकर राष्ट्र सर्वोपरि (Nation paramount) को ध्यान में रखकर काम करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा से देश के लोकतंत्र को खतरा है। इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपनी जान दे दी, लेकिन भाजपा सरकार अपनी घमंड पर चल रही है। लोकतंत्र की हत्या करते हुए चुनी गयी सरकारों को गिराने का काम कर रही है।

कांग्रेस एक सजग प्रहरी के रूप में छद्म राष्ट्रभक्ति, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करते रहेंगे

मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Rajesh Thakur ने कहा कि आज छद्म राष्ट्रभक्त देश में राष्ट्रभक्ति की गीत गा रहे हैं।

भाजपा गांधी के विचारों को खत्म करके गोडसे की विचारधारा इस देश में थोपने का काम कर रही है।

कांग्रेस सिर्फ एक दल नहीं बल्कि भारत और भारतीयता की पहचान है। हम एक सजग प्रहरी के रूप में छद्म राष्ट्रभक्ति, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करते रहेंगे।

भाजपा का काम बुलडोजर चलाना, तो कांग्रेस का काम आशियाना बनवाना है। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक शिल्पा नेहा तिर्की, रविन्द्र सिंह, अमूल्य नीरज खलखो, गजेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा सहित Congress के कई कार्यकर्ता शामिल थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...