Latest Newsझारखंड100 किलो चावल और 10 किलो दाल दिया जाएगा: हेमंत सोरेन

100 किलो चावल और 10 किलो दाल दिया जाएगा: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड जनजातीय महोत्सव (Jharkhand Tribal Festival) का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि आदिवासी परिवार में किसी की भी शादी के अवसर पर एवं मौत होने पर उन्हें 100 किलोग्राम चावल तथा 10 किलो दाल दिया जाएगा।

इससे सामूहिक भोज (Mass feast) के लिए अब उन्हें कर्ज नहीं लेना पडेगा। साथ ही मेरी अपील होगी कि सामूहिक भोज करने के लिए कर्ज लेने से बचें।

कर्ज लेना भी हो तो बैंक से लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाजनों से मंहगे ब्याज पर लिया गया कर्ज अब आपको वापस नहीं करना है। इसकी शिकायत मिलने पर महाजन पर कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ‘ट्राइबल यूनिवर्सिटी (‘Tribal University) के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया है। इसके माध्यम से मुख्य रूप से आदिवासी भाषा संस्कृति, लोक कल्याण शोध से सम्बंधित विषय को बढ़ावा दिया जाएगा।

उम्मीद है कि इससे आदिवासी समाज एवं झारखंड से जुड़े प्राचीन ज्ञान को संरक्षित रखने के साथ-साथ इनकी विशिष्ट समस्याओं के समाधान को भी बल मिलेगा।

देश में जनजातीय समाज की अलग पहचान है

झामुमो अध्यक्ष, राज्य समन्वय समिति-सह-सांसद राज्यसभा दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार भव्य रुप से झारखंड जनजातीय महोत्सव-2022 मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक शक्तियां समाज के अंदर समाज के प्रति सदैव सकारात्मक सोच के साथ विकास के लिए काम करें।

उन्होंने कहा कि आज खुशी की बात है कि हम लोग अपनी भाषा-संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं।

देश में जनजातीय समाज (Tribal society) की अलग पहचान है। अपनी पहचान और विरासत को संरक्षित करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

spot_img

Latest articles

विधानसभा में गूंजा बुंडू बड़ा तालाब का मुद्दा, शीघ्र सफाई और सौंदर्यीकरण की मांग

रांची: झारखंड विधानसभा के चालू सत्र में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने बुंडू के...

विस्थापित परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करे गेल : संजय सेठ

हटिया विस्थापित परिवार समिति की प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रक्षा राज्य मंत्री के आवास पर...

धनबाद में बड़ा हादसा: रुई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक मजदूर झुलसा, लाखों का सामान भी जलकर राख

धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमराटांड़ में शुक्रवार की सुबह रुई फैक्ट्री...

हटिया डीआरएम ऑफिस की शोभा बढ़ा रहा ब्रिटिश जमाने का बीडीआर क्वीन रेल इंजन

रांची : ब्रिटिश जमाने का रेलवे इंजन हटिया डीआरएम ऑफिस की शोभा बढ़ा रहा...

खबरें और भी हैं...