रांची में यहां पेड़ से लटकी मिली स्टेशन मास्टर की लाश, मचा हड़कंप

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिल्ली: उरांगड़ा नदी के पास मुरी-गोला मार्ग (Muri-Gola Road) पर पेड़ पर एक व्यक्ति के फंदे से लटके पाए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पलाश के पेड़ से लटके पाए गए इस व्यक्ति के Dead Body के पास से एक बैग, मोबाइल समेत कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार उसके आधार कार्ड समेत अन्य जांच के बाद पता चला है कि मृतक का नाम प्रकाश चंद्रा है और उसकी उम्र 56 वर्ष के आसपास है।

I Card के आधार पर पता चला है कि वह दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुबली मंडल के बेलगावी रेलवे स्टेशन का स्टेशन मास्टर है। पुलिस ने उसके परिजनों से मोबाइल पर बात कही है।

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई

बातचीत में परिजनों ने बताया कि वे धनबाद के झरिया के निवासी थे। पिछले आठ अगस्त से घर से लापता हैं। इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई थी।

इधर, मुरी थाने की पुलिस ने बताया कि यह हत्या है या आत्महत्या (Suicide) , पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article