Homeझारखंडजमशेदपुर में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सरयू राय ने खोली रसोई

जमशेदपुर में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सरयू राय ने खोली रसोई

Published on

spot_img

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय (MLA Saryu Rai) ने अपने विधानसभा क्षेत्र (Assembly Area) के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर राहत अभियान चलाया।

उन्होंने नदी (River) के तटीय क्षेत्र छायानगर से लेकर मोहरदा स्थित संथाल बस्ती तक के बीच स्थित सभी क्षेत्रों का दौरा किया।

लगभग 500 घरों के 2000 सदस्यों के लिए भोजन उपलब्ध कराया गया

कल्याणनगर, मुर्गापाड़ा, लकड़ीटाल, कान्हूभट्टा, बागुनहातु, नीमभट्टा, दास पाड़ा, सूखा तालाब, तिलक नगर, बिहारी बस्ती, भोजपुर कॉलोनी, निराला पथ, नागाडुंगरी, मीरा पथ आदि क्षेत्रों के लगभग 500 घरों के 2000 सदस्यों के लिए भोजन उपलब्ध कराया गया।

MLA ने रविवार को बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय (MLA Office) में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट (Swarnrekha Area Development Trust) के माध्यम से संचालित होने वाले कैंटीन बालाजी अन्नपूर्णा भोजनालय से बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात के भोजन की व्यवस्था करायी। इडली, चूड़ा- गुड़, खिचड़ी और पूड़ी-सब्जी का पैकेट बनवाकर क्षेत्र के प्रभावित लोगों तक पहुंचाया गया।

विधायक (MLA) ने बीती रात से ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहयोग करने के लिए बागुनहातु, नागाडुंगरी, भोजपुर कॉलोनी, कल्याणनगर जैसे क्षेत्रों में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्थानीय युवकों तथा कार्यकर्ताओं के सहयोग से भोजन बनवाने का काम प्रारंभ कर दिया था।

उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर सामान्य हो जाने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाऊडर (Bleaching Powder) का छिड़काव और अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी।

spot_img

Latest articles

पलामू में विधवा के साथ दुष्कर्म, दो युवकों ने टूटे मकान में की वारदात, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Palamu Crime News: झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव...

दुबई में फंसे झारखंड के 15 मजदूर

Jharkhand News: दुबई की मसाई कॉन्ट्रैक्टिंग एलएलसी कंपनी में काम करने वाले झारखंड के...

बोकारो के फारूक अंसारी ने नावाडीह पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Bokaro News: बोकारो के नावाडीह निवासी फारूक अंसारी, पिता योगल मिया, ने नावाडीह थाना...

जमशेदपुर में स्मार्टी नाइटराइडर बाइकर्स गैंग का भंडाफोड़, 10 अपराधी गिरफ्तार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सिदगोड़ा और आसपास के इलाकों में लंबे समय से उत्पात...

खबरें और भी हैं...

पलामू में विधवा के साथ दुष्कर्म, दो युवकों ने टूटे मकान में की वारदात, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Palamu Crime News: झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव...

दुबई में फंसे झारखंड के 15 मजदूर

Jharkhand News: दुबई की मसाई कॉन्ट्रैक्टिंग एलएलसी कंपनी में काम करने वाले झारखंड के...

बोकारो के फारूक अंसारी ने नावाडीह पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Bokaro News: बोकारो के नावाडीह निवासी फारूक अंसारी, पिता योगल मिया, ने नावाडीह थाना...