रांची सोनाहातू में हुए डायन बिसाही हत्या मामले में 15 गिरफ्तार

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सोनाहातू थाना क्षेत्र (Sonahatu police station area) में डायन बिसाही का आरोप लगाकर तीन महिलाओं की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या (Murder) करने के मामले में पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितो में अभिमन्यू सिंह मुंडा, ललित सिंह मुंडा, संतोष सिंह मुंडा, सहदेव सिंह मुंडा, जन्मेनत्रय लोहरा, बबलू सिंह मुंडा, सुकरा मुंडा, पुईता सिंह मुंडा, मुचिराम मुंडा,नमीसिंह मुंडा, नंद किशोर सिंह मुंडा, बिरहर सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, दिनेश सिंह मुंडा और संजय सिंह मुंडा शामिल हैं।

SSP Kaushal Kishore ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुंडू SDPO अजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया था।

तीनों महिलाओं के मौत होने के बाद उनके शव को एक ऑटो में रखा

Police की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि मारी गई महिलाओं में एक के बेटे ललित को शक था कि उसकी मां और गांव की दो अन्य महिलाएं सांप बन कर गांव के युवाओं को डंस रही हैं।

इसी वजह से तीनों को मार डाला गया। ग्रामीणों ने तीनों महिलाओं के मौत होने के बाद उनके शव को एक ऑटो में रखा। इसके बाद उसे गांव से ढाई किलोमीटर दूर स्थित मारांगबुरू पहाड़ी के जंगल में ले जाकर फेंक दिया।

SDPO Ajay Kumar  ने मंगलवार को आम जनता से अपील किया है कि इस तरह की घटना समाज के लिए कुरीति है। लोग अंधविश्वास में आकर ऐसी घटना को अंजाम ना दे जो मानवता के लिए कलंक हो।

Share This Article