Homeझारखंडझारखंड में दिनोंदिन तेज होता जा रहा है कुर्मी आंदोलन

झारखंड में दिनोंदिन तेज होता जा रहा है कुर्मी आंदोलन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में कुर्मी जाति (Kurmi caste) को ST का दर्जा देने की मांग को लेकर इस जाति के लोग पिछले तीन दिनों से आंदोलन (Agitation) की राह पर हैं।

देखते ही देखते उनका आंदोलन और तेज होता जा रहा है। अपनी मांग की पूर्ति के लिए कुर्मी जाति (Kurmi caste) के लोग अब रेलवे की पटरियों (Railway Tracks) पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन (Protesting) कर रहे हैं।

इस वजह से झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनों (Trains) का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। इस दौरान दर्जन भर ट्रेनें रद्द कर दी गईं, वहीं कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया है।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बढ़ रही है आंदोलन की तपिश

झारखंड के साथ-साथ कुर्मी आंदोलन पश्चिम बंगाल (WB) और ओडिशा (Odisha) में भी अपने पांव पसार रहा है।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुर्मी जाति के लोग भी खुद को ST सूची में शामिल करने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अपनी भाषा (Language) को लेकर भी उनकी कुछ मांगें हैं, जिसको लेकर रेलवे का चक्का जाम किया जा रहा है।

आंदोलन के चलते कई ट्रेनों को किया गया है रद्द

कुर्मी समाज के आंदोलन के तीसरे दिन चक्का जाम के कारण कई ट्रेनें रद्द (Trains Canceled) कर दी गई हैं। इनमें टाटानगर-खड़गपुर स्पेशल, चक्रधरपुर-टाटानगर स्पेशल, टाटानगर-आसनसोल स्पेशल, रांची-हावड़ा इंटरसिटी,झारग्राम-धनबाद एक्सप्रेस, टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस, टाटानगर-दानापुर एक्सप्रेस मुख्य रूप से शामिल हैं। भुवनेश्वर-आनंद विहार एक्सप्रेस अपना रूट बदलकर (Route Will Change) चलेगी।

ये हैं प्रमुख मांगें

कुर्मी समाज के लोग खुद को एससी-एसटी (SC-ST) समूह में शामिल करने के साथ-साथ कुरमाली भाषा (Kurmali Language) को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

झारखंड के साथ-साथ यह आंदोलन पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बढ़ता जा रहा है। कुर्मी समाज के लोग अब संयुक्त संगठन बनाकर आंदोलन (Agitating) कर रहे हैं ताकि अपनी मांग को मजबूती के साथ रखा जा सके व सरकार पर इसके लिए दबाव बनाया जा सके।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...