Latest Newsझारखंडबोकारो में गोली लगने से IRB के प्रशिक्षु जवान की मौत

बोकारो में गोली लगने से IRB के प्रशिक्षु जवान की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: जैप चार कैंपस में IRB के प्रशिक्षु जवान (Trainee jawan) की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि जवान राइफल (Rifle) की साफ-सफाई कर रहा होगा।

इस दौरान गोली चलने से हादसा हुआ होगा। मृतक जवान का नाम सुशील कुमार (Sushil Kumar) (28) है। वह साहिबगंज (Sahebganj) का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा (Durga Puja) की ड्यूटी के लिए आज ही जवान को हथियार और गोलियां मिली थीं। हथियार निरीक्षण (Weapons Inspection) के दौरान गोली चल गई और पुलिस प्रशिक्षु के सीने में जा धंसी।

उसे तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल (Bokaro General Hospital) पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

मुआवजा व नौकरी के लिए विभाग से वार्ता की जाएगी

घटना के बाद से जैप चार (Zap Four) में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गये।

हालांकि, अभी तक घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस महासंघ के अध्यक्ष राकेश पांडे (Rakesh Pandey) ने कहा कि विभागीय कार्रवाई और पोस्टमार्टम (Postmortem) के उपरांत शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। साथ ही मुआवजा व नौकरी के लिए विभाग से वार्ता की जाएगी।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...