Latest Newsक्राइमनवादा में प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन को गोलियों से...

नवादा में प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन को गोलियों से भूना, मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नवादा: नवादा जिले के अकबरपुर थाना इलाके के नेमदारगंज बाजार में एक भाई ने अपनी बहन को गोलियों से छलनी (Sister Riddled with Bullets) कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बहन के प्रेम विवाह से (Love Marraige) नाराज भाई ने उक्त घटना को अंजाम दिया। हत्यारे भाई को गिरफ्तार करने पुलिस छापेमारी कर रही है।

रविदास के साथ प्रेम विवाह किया था

बताया जाता है कि नेमदारगंज निवासी छोटेलाल चौधरी की बेटी ने करीब 5 साल पहले गांव के ही द्वारिका रविदास के पुत्र बिपिन रविदास के साथ प्रेम विवाह (Love Marraige) किया था। शादी के बाद से दोनों दूसरे प्रदेश में रहा करते थे।

शादी के बाद पहली बार बहन ससुराल दशहरा के (Dussehra) मौके पर लौटी थी।वह नेमदारगंज बाजार स्थित बरतला मार्केट जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए घर से निकली थी।

घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई

लौटने के दौरान उसका भाई कुंदन चौधरी नजदीक से उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। कुल 3 गोलियां उसे लगी। मौके पर ही उसकी मौत है गई।

घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के(Post Mortem) लिए सदर अस्पताल नवादा लेकर पहुंची। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका दो बच्चों की मां थी।

प्रेम विवाह से ज्यादा अंतर्जातीय विवाह से खफा था

ग्रामीण बताते हैं कि भाई प्रेम विवाह से (Love Marraige) ज्यादा अंतर्जातीय विवाह से खफा था। अपने ही गांव में दूसरी बिरादरी के युवक से शादी को वह पचा नहीं पा रहा था। अंततः भयावह घटना (Horrific Event) को अंजाम दिया गया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...