HomeUncategorizedअमेरिका में पंजाबी परिवार की हत्या पर विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की...

अमेरिका में पंजाबी परिवार की हत्या पर विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कैलिफोर्निया (California) में पंजाबी परिवार (Punjabi Family) के हुए कत्ल की जांच के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की फेडरल सरकार से प्रभावी पहल करने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

गुरुवार को जारी बयान में CM Bhagwant Mann ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य के होशियारपुर जिले के हरसी गांव के पंजाबी परिवार का कैलिफोर्निया में कत्ल (Murdered) कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यहां प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार परिवार को पहले अगवा किया गया और बाद में बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया।

Bhagwant Mann ने बताया कि मृतकों की पहचान जसदीप सिंह, जसलीन कौर, अमनदीप सिंह और आठ महीने की बच्ची रूही के तौर पर हुई है।

कत्ल ने उन्नत देशों में पंजाबियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है, जिसने हर किसी ख़ासकर विश्व भर में बसते पंजाबियों (Punjabis) को झकझोर कर रख दिया है।

भगवंत मान ने कहा कि इस वहशियाना कत्ल ने अमेरिका जैसे उन्नत देशों में भी पंजाबियों की सुरक्षा (Security) पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

केंद्रीय विदेश मंत्री डा. एस जय शंकर से दख़ल की मांग करते हुए उनसे अपील की कि वह संयुक्त राज्य की फेडरल सरकार को इस मामले की गहराई से जांच (Investigation) करवाने के लिए दबाव डालें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में बसते पंजाबियों (Punjabis) में सुरक्षा (Security) की भावना पैदा करना समय की ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अमेरिका (America) में रह रहे पंजाबियों की सुरक्षा का मुद्दा अमेरिका में अपने समकक्ष के सामने उठाना चाहिए।

भगवंत मान ने कहा कि वहां रहते पंजाबियों (Punjabis) की सुरक्षा (Security) सुनिश्चित करने के लिए इसे अधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...