Homeक्राइमलोहरदगा : टॉय पिस्टल का दिखाकर रंगदारी मांगने वाले को जेल

लोहरदगा : टॉय पिस्टल का दिखाकर रंगदारी मांगने वाले को जेल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा: शहरी क्षेत्र के मैना बगीचा जुरिया रोड (Maina Garden Juria Road) पर गायत्री ज्वेलर्स (Gaytri Jewellers) के संचालक नितीश खत्री को पिस्टल (Pistol) दिखाकर रंगदारी (Extortion) मांगने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने टॉय पिस्टल बरामद किया

SDOP बीएन सिंह ने बताया कि बीते शनिवार दोपहर लगभग एक बजे आरोपित कौनेज कुरैशी गायत्री ज्वेलर्स (Gaytri Jewellers) के संचालक नितिश खत्री की दुकान पहुंचा और पिस्टल दिखाकर रंगदारी की मांग की।

नहीं देने पर जान से हाथ धोने की धमकी दी। खत्री ने इसकी जानकारी पुलिस (Police) को दी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) का अवलोकन कर आरोपित की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से पुलिस ने टॉय पिस्टल बरामद किया है, जो दिखने में असली पिस्टल लगता है।

आरोपित पर लोहरदगा (Lohardaga) थाना कांड संख्या 108/22 के तहत पूर्व से मामला दर्ज है।

पुलिस दल में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुअनि पंकज कुमार शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, सुजीत कुमार, सअनि सुकु सोरेन, अरविंद कुमार शर्मा शामिल थे।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...