HomeझारखंडPolice Remembrance Day : DGP सहित कई अधिकारियों ने शहीद जवानों को...

Police Remembrance Day : DGP सहित कई अधिकारियों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Published on

spot_img

रांची: Jharkhand Police (झारखंड पुलिस ) ने शुक्रवार को रांची में पुलिस संस्मरण दिवस  (Police Remembrance Day) मनाया। डोरंडा स्थित जैप ग्राउंड में देश की रक्षा करने वाले वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित (Pay Tribute) की गई। साथ ही शहीद जवानों को सलामी दी गई। डीजीपी नीरज सिन्हा सहित राज्य के आला अधिकारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

264 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित

झारखंड में इस वर्ष नक्सलियों से मुकाबला करते हुए झारखंड जगुआर में  (Jharkhand Jaguar)  पदस्थापित आरक्षी ठाकुर हेंब्रम, आरक्षी शंकर नायक और  BSF के उप समादेष्टा राजेश कुमार शहीद हो गए थे। पुलिस संस्मरण दिवस के (Police Remembrance Day)  अवसर पर तीनों वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही देश में 264 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की (Pay Tribute) गई।

डीजीपी ने कहा कि यह संस्मरण का दिन है

डीजीपी ने कहा कि आज के दिन देश में शहीद हुए जवानों को हम याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। शहीद होने वाले पुलिसकर्मी हमेशा ही कर्तव्य पथ पर बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।

आज के दिन सिर्फ और सिर्फ शहीदों को याद करना चाहिए और उनकी भलाई की सोचनी चाहिए। डीजीपी ने कहा कि यह संस्मरण का दिन है।

शहीदों को पुष्प अर्पित किया

इस अवसर पर ADG,आAIG, DIGP, SSP सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इससे पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा ने जैप-1 में बने शहीद स्थल पर शहीदों को पुष्प अर्पित किया

क्यों मनाया जाता है पुलिस संस्मरण दिवस

21 अक्टूबर 1959 को भारत के लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सेना के आक्रमण में सी CRPF अधिकारी कर्म सिंह अपने 20 साथियों के साथ शहीद हुए थे। इस घटना के बाद से हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस (Police Remembrance Day) मनाया जाता है । इस दौरान पिछले एक साल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी (Pay Tribute) जाती है

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...