रांची में बिल्डर रोशन शर्मा से गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नाम पर मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Builder Roshan Sharma (बिल्डर रोशन शर्मा) से झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह के नाम पर 1 करोड़ रुपए की रंगदारी (Gangster Akhilesh Singh Extortion) मांगी गई है।

इस संबंध में बिल्डर के पार्टनर आशुतोष गिरि ने अखिलेश सिंह और अमलेश सिंह सहित तीन के खिलाफ अरगोड़ा थाने में FIR दर्ज कराई है।

FIR के मुताबिक वह 25 अक्टूबर को रोशन शर्मा के घर पर थे तभी उनके मोबाइल (Mobile) पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा-मैं गैंगस्टर अखिलेश सिंह का आदमी बोल रहा हूं।

अखिलेश सिंह पर अलग अलग थानों में 56 से अधिक केस दर्ज

रोशन शर्मा से कहना कि एक करोड़ रुपए अखिलेश के भाई अमलेश को पहुंचा दे अन्यथा उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। Phone करने वाले ने अपना नाम रौशन पाठक बताया।

पुलिस को रंगदारी मांगने का आडियो (Audio) भी उपलब्ध कराया गया है। अखिलेश सिंह जेल में बंद है। उस पर अलग अलग थानों में 56 से अधिक केस दर्ज हैं।

दारोगा रोहित कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि वह फोन किसका है, जिससे रंगदारी के लिए Call किया गया था।

Share This Article