Latest Newsझारखंडझारखंड के सभी 24 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा 3 नवंबर से

झारखंड के सभी 24 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा 3 नवंबर से

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: Bharat Jodi Yatra (भारत जोड़ो यात्रा) की तर्ज पर झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) ने भी प्रदेश में भी यात्रा शुरू करने की पहल की थी।10 अक्टूबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू से यात्रा की शुरुआत हुई।

अब तीन नवंबर से राज्य के सभी प्रमंडलों के 24 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम शुरू होगा। प्रमंडलवार जिस तिथि को भारत जोड़ो कार्यक्रम (Bharat Jodi Yatra) का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम का शेड्यूल

-पहले चरण में 3 नवंबर से 6 नवंबर तक लातेहार, गढ़वा, पलामू व लोहरदगा में।

-दूसरे चरण में संथाल परगना प्रमंडल में 12 नवंबर से 14 नवंबर तक पाकुड़, साहिबगंज और दुमका में।

-तीसरे चरण में 24 नवंबर से 26 नवंबर तक चतरा, कोडरमा, हजारीबाग में।

-चौथे चरण में 28 से 30 नवंबर तक कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में।

-पांचवें चरण में 2 एवं 3 दिसंबर को रांची ग्रामीण, रामगढ़ में।

-छठे चरण में 5 और 6 दिसम्बर तक गुमला, सिमडेगा में।

-सातवें चरण में 8 से 10 दिसंबर तक बोकारो, धनबाद, गिरिडीह में।

-आठवें चरण में 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक गोड्डा, देवघर, जामताड़ा में।

-नौवें यानी अंतिम चरण में 17 दिसम्बर को रांची महानगर में।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि पर्व – त्योहार के कारण यात्रा स्थगित हो गया था, जिसकी फिर से शुरुआत होगी। भारत जोड़ो यात्रा सहित संगठन सशक्तिकरण (Organization Empowerment) की समीक्षा को लेकर मंगलवार को एक वर्चुअल बैठक हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय सिंह, भारत जोड़ो यात्रा नियंत्रण कक्ष के संयोजक केशव महतो कमलेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया के प्रदेश चेयरमैन गजेन्द्र सिंह ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने निर्देश दिया कि 10 नवंबर तक प्रखंड एवं मंडल कमिटी का गठन कर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजना है। लगभग 70 प्रतिशत कमिटियों की सूची प्रदेश कांग्रेस (Pradesh Congress) को मिल गयी है।

साथ ही संगठन सशक्तिकरण के तहत तमाम प्रखंडों की कमिटियां दो से तीन दिनों के अंदर देने का भी निर्देश उन्होंने दिया।

बैठक में उपस्थित भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक सुबोधकांत सहाय ने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर Rahul Gandhi के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है, उसे बूथ स्तर तक के एक-एक व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य सुनिश्चित करना होगा।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...