झारखंड में अब पलामू में महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के विश्वशिया गांव में एक महिला पर पेट्रोल डालकर जिंदा (Palamu Pouring Petrol On Woman ) जलाने का प्रयास हुआ।

इस संबंध में महिला की मां कुंती कुंवर ने हुसैनाबाद थाना में गांव के पंचम यादव, प्रवेश यादव और समुद्री देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (FIR registered) कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उसकी बेटी बेबी देवी गुरुवार की सुबह घर से बाहर गई थी। इस दौरान आोपितों ने उसकी बेटी के ऊपर Petrol डाल कर आग लगा दी।

उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब हमलोग बाहर निकले तो देखा कि उसकी बेटी आग में जल रही है। किसी तरह आग (Fire) बुझाई गई। तब तक वह पूरी तरह से झुलस गई थी।

शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जायेगी

तत्काल उसे हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सकों (Physicians) ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पूर्व में भी आरोपितों ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ बेवजह मारपीट और गाली-गलौच की है।

इस संबंध में थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि लिखित शिकायत (Written Complaint) के आधार पर मामला दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जायेगी।

TAGGED:
Share This Article