झारखंड : प्रेमी द्वारा घर नहीं ले जाने पर प्रेमिका ने बीच रोड मचाया हंगामा, जुटी भीड़

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: घर नहीं ले जाने पर बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) के कर्मचारी से नाराज प्रेमिका ने फूलडुंगरी के निकट हाईवे 18 पर जमकर हंगामा मचाया। इससे वहां भीड़ जुट गई।

काफी देर बाद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

क्या है मामला

दरअसल, घाटशिला के लालडीह निवासी बीओआई का कर्मचारी एक साल पूर्व मुसाबनी के पारुलिया निवासी एक युवती से कोर्ट मैरेज कर अपने साथ चतरा जिला के इटखोरी में रख रहा था।

उन दोनों की सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार अब तक शादी नहीं हुई है। इधर, युवक के परिजन इस कोर्ट मैरेज से नाराज थे।

युवती को इटखोरी में रखा था युवक ने

परिजन युवक पर युवती को छोड़ने का लगातार दबाव बना रहे थे। इधर, युवती की तबीयत बिगड़ने के बाद वह इटखोरी से जमशेदपुर अपनी दीदी के घर आ गई। एक दिन पूर्व युवक इटखोरी से यहां आया था।

उसके बाद उसने अपनी प्रेमिका को ले जाने से इनकार कर दिया। इससे नाराज प्रेमिका हाईवे पर खड़ी होकर हंगामा करने लगी। ऐसा करता देख उसका प्रेमी वहां से फरार हो गया।

उसके बाद युवती को समझा-बुझाकर स्थानीय लोग उसे फूलडुंगरी मैक्सी टैक्सी स्टैंड ले आए।

जहां झामुमो के पूर्व नेता सुनील मुर्मू ने दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। मामला विचाराधीन था। इस मामले में थाने में किसी तरह की शिकायत नहीं हुई है।

Share This Article