झारखंड : दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पलामू जिले (Palamu District) में दो नाबालिगों (Minors) से दुष्कर्म (Rape) के आरोपी विभूति नारायण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर जेल (Jail) भेज दिया है।

वारदात को अंजाम हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में दिया गया था। दुष्कर्म (Rape) की वारदात की पुष्टि SDPO पूज्य प्रकार ने की है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब दोनों पीड़िताओं में से एक ने थाने में जाकर इसकी शिकायत की। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

एक पीड़िता आरोपी के चंगुल से हुई फरार

जानकारी के अनुसार जिले में एक शख्स ने दोनों नाबालिगों के साथ दु‍ष्कर्म किया है। इसमें से एक पीड़िता (Victim) ने थाने में इसकी शिकायत कर दी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। SDPO ने बताया कि नाबालिगों में से एक 16 वर्षीया किशोरी आरोपी के चंगुल (Clutch) से भागी और हुसैनाबाद थाना को घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस ने विभूति नारायण सिंह उर्फ गोल्डन सिंह को दबोच लिया।

हैदरनगर का रहने वाला है आरोपी

आरोपी विभूति नारायण सिंह उर्फ गोल्डन सिंह हैदरनगर (Haidernagar) के हेमजा गांव का निवासी है। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा दोनों पीड़ित किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है।

पीड़ित किशोरी के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों किशोरी को मेडिकल चेकअप (Medical Checkup) के लिए मेदिनीनगर MMCH भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में तत्परता से जुटी हुई है।

Share This Article