HomeUncategorizedदेश में आधी रात प्रार्थना सभा के साथ क्रिसमस का जश्न शुरू

देश में आधी रात प्रार्थना सभा के साथ क्रिसमस का जश्न शुरू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR (National Capital Delhi-NCR) समेत देश में शनिवार आधीरात सामूहिक प्रार्थना सभा (Midnight Mass Prayer) के साथ क्रिसमस (Christmas) का जश्न शुरू हो गया।

जैसे ही घड़ी की तीनों सूई 12 पर पहुंची गिरजाघरों (Churches) में विशेष प्रार्थना शुरू हो गईं। दिल्ली के सभी गिरजाघरों विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। सुबह से लोग एक-दूसरे को क्रिसमस (Christmas) की बधाई दे रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रार्थना सभा (President Draupadi Murmu Prayer Meeting) में हिस्सा लेने गोल मार्केट स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च पहुंचीं। यहां बड़ी स्क्रीन पर गिरजाघर (Church) के अंदर चल रही गतिविधियों को देखकर लोगों ने प्रार्थना की।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्च में लोग इकट्ठा हुए और मध्य रात्रि को विशेष प्रार्थना में एक साथ मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की।

 

स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने सामूहिक प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा

गोवा (Goa) में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने आधीरात गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना सभा (Mass Prayer Meeting) में हिस्सा लिया। इस दौरान, समुद्र तटों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पणजी समेत राज्य में क्रिसमस का जश्न शनिवार रात करीब 11 बजे गिरजाघरों (Churches) एवं अन्य स्थानों पर शुरू हुआ। यह रविवार तड़के तक चला। आधी रात को पारंपरिक परिधान पहने लोगों ने ईसा मसीह की जयंती मनाई।

spot_img

Latest articles

झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण शुरू, चार सेंटरों में 34 दिन की ट्रेनिंग

Home Guard Jawans Training Begins : झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों के लिए आज...

बेथेसदा कंपाउंड के बालिका उच्च विद्यालय में मनाया गया 173वां बेथेसदा दिवस…

173rd Bethesda Day celebrated at Girls High School: बेथेसदा कंपाउंड स्थित बालिका उच्च विद्यालय...

झारखंड को कोल ब्लॉक की नीलामी में फिर मिला कम प्रीमियम…

Jharkhand Commercial Coal Block : झारखंड को कमर्शियल कोल ब्लॉक की नीलामी में एक...

खबरें और भी हैं...