Homeझारखंडझारखंड में बढ़ते ठंड को देखते हुए Yellow Alert जारी, अगले दो...

झारखंड में बढ़ते ठंड को देखते हुए Yellow Alert जारी, अगले दो दिनों तक रहें सचेत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: बीते कुछ दिनों से झारखंड (Jharkhand) में ठंड काफी अधिक बढ़ गई है। सुबह- शाम घने कोहरे (Fog) से लोग काफी परेशान हैं। पूरे दिन कनकनी हवाएं भी चल रही है।

मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) अभिषेक आनंद ने बताया, 17 जनवरी तक सुबह में कुहासा रहेगा। फिलहाल उत्तर से आनेवाली ठंडी हवा से कनकनी अधिक महसूस हो रही है।

शनिवार काे अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 08.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में बड़ा फर्क नहीं रहने की वजह से लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं।

झारखंड में बढ़ते ठंड को देखते हुए Yellow Alert जारी, अगले दो दिनों तक रहें सचेत- Yellow alert issued in view of increasing cold in Jharkhand, be alert for next two days

Yellow Alert जारी

शीतलहर के कारण जहां राज्य के सभी स्कूलों में केजी से पांच तक की कक्षाएं 15 जनवरी, 2023 तक बंद रखने का आदेश दिया है, वहीं बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) ने राज्य में Yellow Alert जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक राज्य के 10 जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार (Latehar), लोहरदगा, चतरा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, हजारीबाग (HazariBagh) और गिरिडीह में शीतलहर चल सकती है।

इसको लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों से सचेत रहने की अपील की है। मौसम केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों तक कुछ जिलों का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सामान्य से चार-पांच डिग्री सेल्सियस नीचे तक जा सकता है।

14 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। इस कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा।

झारखंड में बढ़ते ठंड को देखते हुए Yellow Alert जारी, अगले दो दिनों तक रहें सचेत- Yellow alert issued in view of increasing cold in Jharkhand, be alert for next two days

गढ़वा और पलामू के इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस

आसमान साफ होने और पहाड़ों की ओर से आनेवाली ठंडी हवाओं का सबसे अधिक असर UP-बिहार से सटे जिलों में पड़ रहा है। गढ़वा और पलामू (Palamu) के इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

इन इलाकों में धूप भी कम निकल रही है, इसलिए ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। वहीं, रविवार को राजधानी रांची (Ranchi) का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।

अगले कुछ दिनों तक यहां का न्यूनतम तापमान इसी आसपास रहने की उम्मीद है।

झारखंड में बढ़ते ठंड को देखते हुए Yellow Alert जारी, अगले दो दिनों तक रहें सचेत- Yellow alert issued in view of increasing cold in Jharkhand, be alert for next two days

इसके लिए रहें तैयार

मौसम की स्थिति को देखकर मौसम विभाग संबंधित स्थानों के लोगों को अलर्ट करने के लिए रेड, ऑरेंज, येलो और ग्रीन अलर्ट जारी करता है। फिलहाल बात ‘Yellow Alert’ की – यह खतरे की घंटी की तरह होता है।’

ये ‘जस्ट वॉच’ का सिग्नल है यानी मौजूदा (Weather) स्थिति में बेशक खतरा नहीं है, लेकिन कभी भी मौसम की खतरनाक स्थिति सामने आ सकती है, इसके लिए तैयार रहें।

झारखंड में बढ़ते ठंड को देखते हुए Yellow Alert जारी, अगले दो दिनों तक रहें सचेत- Yellow alert issued in view of increasing cold in Jharkhand, be alert for next two days

KG से 5वीं कक्षा तक के लिए स्कूल अब 15 जनवरी तक बंद

राज्य में KG से 5वीं कक्षा तक के लिए स्कूल अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। राज्य में चल रहे शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने यह निर्णय लिया है।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) के निर्देश पर विभाग ने रविवार को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।

सरकार के 15 जनवरी तक पांचवीं कक्षा तक स्कूल बंद रखने के आदेश के बाद कुछ निजी स्कूलों ने इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई तेज, नया डाटा बेस…

Ranchi Nagar Nigam News: रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

खबरें और भी हैं...