रांची DDC ने की जिला समन्वय समिति की बैठक

Digital News
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के उप विकास आयुक्त (DDC) दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को जिला समन्वय समिति (District Coordination Committee) की बैठक में वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना (Development Plan) में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उन्होंने निर्धारित समय सीमा में स्थानीय श्रमिकों द्वारा निर्माण कराने का निर्देश दिया।

DDC ने बुढ़मू, अनगड़ा, सिल्ली, लापुंग, बुंडू, राहे और रातू प्रखंड में खेल मैदान निर्माण पूर्ण नहीं होने पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को DDC की ओर से चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

सभी प्रखंड के MNREGA मजदूरों का शत प्रतिशत आधार सीडिंग की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने 31 जनवरी 2023 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया।

DDC ने दिया CM तीर्थ दर्शन योजना की प्रचार प्रसार का निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र (Anganwadi Center) निर्माण की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। खराब प्रदर्शन करने वाले प्रखंड तमाड़, रातू, सोनाहातू, काके एवं लापुंग के संबंधित अधिकारियों को उप विकास आयुक्त ने फटकार भी लगाई।

जिला में 150 अमृत सरोवर निर्माण की समीक्षा करते हुए DDC ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इसके प्रचार-प्रसार पर जोर देने का निर्देश दिया।

बैठक में मिड डे मील एवं सर्वजन पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए भी उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

जिला में PMआवास की धीमी गति एवं पंचायत सेवक और जनसेवक को आवास पूर्णतः करने की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने इसके लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अनुश्रवण करने का निर्देश दिया। DDC ने CM तीर्थ दर्शन योजना की प्रचार प्रसार का निर्देश दिया ।

Share This Article