Homeक्राइमधनबाद में फिर चली गोली, 60 वर्षीय महिला घायल

धनबाद में फिर चली गोली, 60 वर्षीय महिला घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: झरिया में सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों (Singh Mansion and Raghukul Supporters) के बीच गुरुवार को सुबह खूनी संघर्ष के बाद एक बार फिर देर रात लोवर चौथाई कुली बाउरी मुहल्ला में गोली (Firing) चली।

गोली साठ वर्षीय महिला शकीना खातून के कंधे में लगी है। जिसे आनन फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMCH) मे भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस घटना के बाद एक बार फिर झरिया में तनाव बढ़ गया है। बताया जाता है कि बाइक सवाल अपराधियों ने सिंह मेंशन समर्थक धनंजय (Singh Mansion Supporter Dhananjay) के घर की ओर गोली चलाई थी।

पानी भरने के लिए बाहर निकली थी शकीना

यह महिला रात को पानी भरने के मकसद से नल देखने गई थी। सूचना पर झरिया और धनसार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

वहीं स्थानीय लोग इस घटना को सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष से जोड़ रहे हैं। क्योंहकि जिस जगह शकीना पर गोली चली है। वहां से महज तीस मीटर की दूरी पर ही सिंह मेंशन समर्थक धनंजय यादव (Dhananjay Yadav) का घर है। जहां गोली चली थी, जो इस महिला को लगी।

परिवारवालों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं- पुत्र

घायल शकीना के पुत्र नइम अंसारी ने बताया कि यहां प्रतिदिन नल देर रात खुलता है। रात करीब बारह बजे मेरी मां नल देखने गई। तभी एक बाइक सवार गोली चलाकर फरार हो गया।

गोली मां के बाएं कंधे पर लगी। हम लोगों की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। बता दें कि शकीना अपने छह पुत्र शाहिद, कमाल, नइम, सुल्तान और ताज के साथ रहती हैं।

इस मामले पर झरिया के इंस्पे क्टअर पीके झा (Inspector PK Jha) ने कहा कि गोली किसने और किस उद्देश्य से चलाई, इस मामले की जांच चल रही है। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...