बोकारो : चारों ने दो बंद क्वार्टर में लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: चारों ने 2 बंद क्वार्टर (Quarter) में लाखों की संपत्ति (Property) पर हाथ साफ किया। चोरों ने दोनों क्वार्टर से जेवरात, बर्तन, कपड़े समेत अन्य सामानों की चोरी की।

वहीं गुमटी में भी चोरी हुई। मामला थाना क्षेत्र के करगली रेस्ट हॉउस कॉलोनी (Kargali Rest House Colony) की है।

इन दोनों क्वार्टर में मो. परवेज (Mo. Parvez) और गौरीशंकर सिंह (Gaurishankar Singh) रहते हैं।

मो. परवेज किसी काम से रांची गए थे। क्वार्टर में छोटे-छोटे बच्चे थे। चोरों ने घर में लगे ताला तोड़कर चोरी की।

बोकारो : चारों ने दो बंद क्वार्टर में लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ

पुलिस शुरू की जांच

वहीं गौरीशंकर सिंह और उनकी पत्नी अपने पुत्र के करगली अस्पताल (Kargali Hospital) स्थित क्वार्टर में गए।

रात हो जाने के कारण दोनों वहीं रुक गए। चोरी होने की जानकारी उन्हें सुबह में मिली। जब वे पहुंचे तो देखा कि चोरों ने ताला तोड़कर हज़ारों रुपए के बर्तन, कपड़े और अन्य सामान चुरा लिए।

चोरी के तीनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों क्वार्टर और गुमटी पहुंचकर जांच शुरू की।

घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद रश्मि सिंह और चिकू सिंह भी पहुंचे। दोनों पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

 

 

 

TAGGED:
Share This Article