दुमका में रेलकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: रेलवे कर्मी ने फांसी के फंदे से झूल मंगलवार को जान दे दी। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोहनपुर बरमसयि गांव निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति बादल चंद्र महतो है।

जानकारी के अनुसार सुबह कमरे में फंदे से झूलता हुआ शव बरामद हुआ है।

मृतक बादल चंद्र महतो हावड़ा रेल डिवीजन अंतर्गत रेलवे में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।

दुमका-रामपुरहाट रेलवे लाईन में शिकारीपाड़ा से गुजी सिमल रेलवे लाइन में ड्यूटी कर रहा था।

मृतक बरमसिया मोहनपुर में मीरा देवी के मकान में किराये के मकान में रहता था।

मृतक चंदनकीयारी चास बोकारो का रहने वाला था।

आज सुबह जब उसके सहयोगी ने उसे फोन किया तो उसने कॉल नहीं उठाया। उसके सहयोगी उसके रूम पर गए।

जहां दरवाजा बंद मिला और खटखटाने के बावजूद भी उसने दरवाजा नहीं खोला, तब उक्त सहयोगी को कुछ आशंका हुई।

अगल-बगल के कुछ लोगों को जमा कर मामला बताया और दरवाजे को तोड़कर देखा तो बादल चंद्र महतो फंदे से झूल रहा था।

सूचना पर शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस एसआई छोटन महतो दल-बल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

Share This Article