Latest Newsझारखंडमेधा सूची जारी करने की मांग को लेकर पंचायत सचिव अभ्यर्थियों ने...

मेधा सूची जारी करने की मांग को लेकर पंचायत सचिव अभ्यर्थियों ने कांग्रेस भवन में दिया धरना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: मेधा सूची जारी करने की मांग को लेकर पंचायत सचिव अभ्यर्थियों ने सोमवार को कांग्रेस भवन में धरना दिया। साथ ही सरकार से मांग की कि उनकी मेधा सूची अविलंब जारी की जाए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता के आश्वासन के बाद धरना व अनशन पर बैठे पंचायत सचिवों ने अपना आंदोलन स्थगित किया।

धरना व अनशन पर बैठने वालों में पंचायत सचिव के गुलाम हसन,रमेश उराँव, सविता कुमारी, अंजली कुमारी,सूरजदेव रणधीर कुमार,मनीष कुमार कांग्रेस मुख्यालय गेट पर धरना दिया।

उल्लेखनीय है कि स्थाई नौकरी की मांग को लेकर दुर्गा पूजा के दौरान अनशन पर बैठे पंचायत सचिवों का अनशन तुड़वाया था और वादा किया था कि उनकी मेधा सूची जारी करने की हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

धरना पर बैठे पंचायत सचिवों की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से उनके आवास पर मुलाकात की एवं उनके समस्याओं को लेकर चर्चा किया तथा समिति के संयोजक बादल पत्रलेख से भी फोन पर बात किया।

दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार पंचायत सचिवों के मेधा सूची जारी करने को लेकर गंभीर एवं कृत संकल्पित है। दोनों मंत्री के संदेश को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पंचायत सचिवों के साथ धरने फर बैठकर उनसे बातचीत किया एवं धरना समाप्त करने का आग्रह किया, जिसे स्वीकार करते हुए धरना समाप्त किया।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...