Homeझारखंडराहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस असहाय महसूस कर...

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस असहाय महसूस कर रही: आशा लकड़ा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: BJP की राष्ट्रीय मंत्री और रांची की मेयर डा. आशा लकड़ा (Dr. Asha Lakra) ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता (Lok Sabha Membership) खत्म होने के बाद कांग्रेस खुद को असहाय महसूस कर रही है।

देश में लगभग हर जगह कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा

मेयर ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता सूरत कोर्ट (Surat Court) के फैसले के आधार पर रद्द की गई है।

सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी।

इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय (Lok Sabha Secretariat) ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द किया है।

जनप्रतिनिधि कानून के अनुसार, यदि सांसद और विधायक को किसी भी मामले में दो साल या उससे अधिक की सजा होने पर उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जाती है।

डा. आशा लकड़ा ने कहा

डा. आशा लकड़ा ने कहा कि कांग्रेस को कानून और संविधान का सम्मान करना चाहिए।

कुछ माह पूर्व झारखंड में रामगढ़ (Ramgarh) से कांग्रेस विधायक (Congress MLA) ममता देवी (Mamta Devi) की विधानसभा सदस्यता भी कोर्ट के फैसले के आधार पर ही रद्द की गई थी।

उस समय कांग्रेस ने विधायक की सदस्यता रद्द होने पर चुप्पी साध ली थी लेकिन जब राहुल गांधी की संसद की सदस्यता कोर्ट के फैसले के बाद रद्द कर दी गई तो कांग्रेस बेतुका बयानबाजी कर रही है।

spot_img

Latest articles

बकाया छात्रवृत्ति पर हंगामा, विधायक बोले – कब मिलेगी छात्रों को मदद?

MLA Raises Question Regarding Pending Scholarship: आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी...

रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Several Flights Cancelled at Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाली...

हैदराबाद समिट में शामिल होने का न्योता, तेलंगाना डिप्टी CM ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Telangana Deputy CM meets Hemant Soren: शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी...

नाबालिग से लगातार दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सज़ा

Harsh Punishment for Rapist : रांची सिविल कोर्ट में स्थित पोक्सो न्यायालय (POCSO Court)...

खबरें और भी हैं...