चाईबासा IED ब्लास्ट की चपेट में आकर एक महिला की गई जान, दूसरी जख्मी, जंगल में…

चाईबासा पुलिस ने महिला की मृत्यु पर गहरी संवेदना प्रकट की है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : Chaibasa के मुफस्सिल थाना (Mufassil Thana) क्षेत्र के अंजदबेड़ा गांव के पास जंगल में पत्ता तोड़ रहीं दो महिलाएं अचानक हुए IED ब्लास्ट (IED Blast) की चपेट में आ गईं।

इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी जख्मी है। घटना शनिवार की देर शाम की है।

घटना में चिडियाबेड़ा टोला के निवासी गुरबारी तामसोय (उम्र 62 वर्ष) की मृत्यु हुई है।

उनके साथ गई चांदु तामसोय (उम्र 62 वर्ष) जख्मी हैं। चांदु का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने प्रकट की संवेदना

घटना की सूचना ग्रामीणों ने रविवार को चाईबासा पुलिस (Chaibasa Police) को दी। मृत महिला गुरबारी तामसोय का शव पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए शीतगृह में रखा गया है।

चाईबासा पुलिस ने महिला की मृत्यु पर गहरी संवेदना प्रकट की है।

Share This Article