Homeझारखंडगुमला में हाथी ने किसान के घर को किया ध्वस्त, फसलों को...

गुमला में हाथी ने किसान के घर को किया ध्वस्त, फसलों को भी रौंदकर किया बर्बाद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: Chainpur क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild Elephants) का उत्पात लगातार जारी है।

बीती रविवार रात एक जंगली हाथी ने छतरपुर गांव में गरीब किसान के घर को ध्वस्त (Demolished) कर घर में रखे एक बोरी धान को खा गया। सब्जी की फसलों को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया है।

पीड़ित किसान ने वन विभाग (Forest Department) से मुआवजे की मांग की है।

किसान की पत्नी की नींद खुली

जानकारी अनुसार रविवार रात 9:00 बजे के करीब छतरपुर गांव के किसान रुडोल्फ मिंज के घर पर एक जंगली हाथी ने धावा बोलते हुए उसे Demolished करने लगा।

उस समय घर के सभी लोग सो रहे थे। हाथी द्वारा घर तोड़ने की आवाज से किसान की पत्नी की नींद खुली तो उसने देखा कि एक विशालकाय हाथी उसके घर को तोड़ रहा है।

इसके बाद किसान की पत्नी ने शोर मचाकर ग्रामीणों (Villagers) को जगाया और हाथी के द्वारा हमले की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मशाल की सहायता से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों के अनुसार हाथी अभी चैनपुर व जारी प्रखंड के सीमावर्ती जंगल में है।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...