लोहरदगा में पुल निर्माण में लगे दो ट्रैक्टरों को नक्सलियों ने फूंका

उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए जंगल में छापामारी (Raid) अभियान तेज कर दिया गया।

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: Lohardaga जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के पुनदाग नदी (Pundag River) में बन रहे चार स्पेन की पुलिया निर्माण कार्य में नक्सलियों (Maoists) ने रविवार रात लगभग 12 बजे 2 ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।

बताया जाता है कि ट्रैक्टर (Tractor) के माध्यम से गढे की पानी सुखाने का कार्य चल रहा था। तभी रविंद्र गझू अपने दस्ता के साथ 15 से 20 की संख्या में कार्य स्थल पहुंचा और सबसे पहले मजदूरों के बीच मुंशी की खोज की।

सेरेंगदाग थाने में FIR दर्ज

मुंशी के नहीं रहने पर मजदूरों के साथ कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद उग्रवादियों (Extremists) ने बिना कुछ कहे कार्य में लगे दो Tractor से तेल निकालकर दोनों Tractor के चारों चक्कों में आग लगा दी।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी नक्सली पेशरार की ओर चले गये। इस घटना में ठेकेदार को लाखों रुपया का नुकसान हुआ है।

साथ ही कार्य भी बाधित हो गया है। मामले को लेकर सेरेंगदाग थाने में FIR दर्ज कराया गया है।

उग्रवादियों की गिरफ्तारी

मामले की सूचना मिलने पर जिले की अभियान SP दीपक पाण्डेय एवं CRPF के जवान तथा सेरेंगदाग थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये।

उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए जंगल में छापामारी (Raid) अभियान तेज कर दिया गया।

TAGGED:
Share This Article