Latest Newsझारखंडआज झारखंड बंद, स्कूलों में छुट्टी, 60ः40 नियोजन नीति के खिलाफ छात्र...

आज झारखंड बंद, स्कूलों में छुट्टी, 60ः40 नियोजन नीति के खिलाफ छात्र संगठनों ने किया आह्वान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : आज (10 अप्रैल) झारखंड बंद है। 60ः40 नियोजन नीति (Employment Policy) के खिलाफ छात्र संगठनों ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

झारखंड बंद (Jharkhand Bandh) को देखते हुए रांची के सभी स्कूलों को आज के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं जगह-जगह पर पुलिस बलों (Police Forces) की तैनाती की गई है।

छात्र संगठनों ने निकाला मशाल जुलूस

रविवार को मशाल जुलूस राँची विश्वविद्यालय (Ranchi University) से अल्बर्ट एक्का चौक (Albert Ekka Chowk) तक छात्र संगठनों द्वारा निकाला गया था।

झारखंड यूथ एसोसिएशन (Jharkhand Youth Association) द्वारा मशाल जुलूस निकालने के बाद संगठन के पदाधिकारी इमाम शफी ने जुलूस के बाद पत्रकारों से बातचीत में मशाल जुलूस को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो (Late Jagarnath Mahato) के सपने को पूरा करना है। खतियान आधारित नियोजन नीति (Khatian Based Planning Policy) लाने के लिए ही संगठन द्वारा झारखण्ड बंद का एलान किया गया है।

जगरनाथ महतो के अधुरे सपने को करना है पूरा

स्वर्गीय जगरनाथ का सबसे बड़ा सपना 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करना था लेकिन इसे पूरा किया गया है औऱ हम तमाम झारखण्डी व जगरनाथ के चाहने वालों का अब ये कर्तव्य बनता है कि उनके अधुरे सपने को साकार करने के लिए Jharkhand Youth Association द्वारा बुलाए गए बंद का समर्थन करें और इसमें अपनी सहभागिता निश्चित करें।

जिला प्रशासन (District Administration) से परमिशन के बारे में पूछे जाने पर शफी ने कहा कि हमने प्रशासन को सूचना दे दी थी। बंदी कार्यक्रम हर हाल में रखा जाएगा, इसे टाला नहीं जाएगा।

छात्र संगठनों ने निकाला मशाल जुलूस

इन संगठनों का मिला है समर्थन

बता दें कि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद का आह्वान किया गया है। बंद बुलाने वाले संगठनों में Jharkhand Youth Association के साथ साथ झारखंड उलगुलान मार्च, पंचपरगना फाइटर, आदिवासी छात्र संघ, आमया और आदिवासी मूलवासी संगठनों का नाम भी शामिल है।

रविवार को मशाल जुलूस निकालने के बाद Jharkhand Youth Association के इमाम शफी ने सूबे की हेमंत सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में लूट जारी है।

60ः40 वाली नियोजन नीति के आधार पर सरकार बहाली निकाल रही है ताकि झारखंड के बाहर के ज्यादा लोगों को झारखंड में नौकरी मिल सके।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...