Latest Newsझारखंडबोकारो पुलिस ने कोजी स्वीट्स फायरिंग मामले में चार को किया गिरफ्तार

बोकारो पुलिस ने कोजी स्वीट्स फायरिंग मामले में चार को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: पुलिस ने कोजी स्वीट्स फायरिंग मामले (Cozy Sweets Firing Case) में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

बोकारो SP चंदन झा (Bokaro SP Chandan Jha) ने पत्रकार वार्ता में बताया कि SIT की टीम ने 15 अप्रैल की रात सेक्टर चार स्थित कोजी स्वीट्स में 9 राउंड फायरिंग (Firing) कर दहशत फैलाने वाले अपराधियों को देसी कार्बाइन, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने एक हत्याकांड में फरार चल रहे कौशल बिहारी, उसके सहयोगी गौरव तिवारी, अमित महली और जमीन कारोबारी आशुतोष गौतम उर्फ़ बबलू किलो (Bablu Kilo) को गिरफ्तार किया है।

रंगदारी वसूलने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया

बोकारो एसपी के मुताबिक जमीन कारोबारी आशुतोष गौतम (Ashutosh Gautam) कारोबार में वर्चस्व कायम करने के लिए फरार अभियुक्त कौशल बिहारी के साथ मिलकर बोकारो में अपराधियों का नया गैंग बनाना चाह रहा था।

अपराधी कौशल बिहारी (Kaushal Bihari) ने शहर में रंगदारी वसूलने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। इसके सहयोगी गौरव तिवारी ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए कोजी स्वीट्स के मालिक से 10 लाख की रंगदारी की मांग की थी।

एसपी चंदन झा ने बताया कि कौशल बिहारी BAS सिटी थाना क्षेत्र में हुए राजकुमार सिंह हत्याकांड (Rajkumar Singh Murder Case) में मुख्य आरोपित है और वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...