गुमला में 2 महिलाओं को साइबर ठगों ने बनाया शिकार, बैंक अकाउंट संबंधी डिटेल…

उन्होंने पुलिस को कॉल करने वाले शख्स का नंबर भी बताया है। दूसरा मामला गुमला के लोहरदगा रोड चेटर की महिला पुष्पा कुमारी से जुड़ा है

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : साइबर अपराधी (Cyber Criminal) पहले लोगों को समझा-बुझाकर झांसे में लेते हैं। उनके बैंक संबंधी अकाउंट के डिटेल को हासिल करते हैं और फिर उससे पैसे की निकासी कर लेते हैं।

ऐसा ही मामला गुमला (Gumla) जिले से आया है,जहां 2 महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया गया है।

बताया जाता है कि साइबर ठग ने फोन कर दोनों महिलाओं को झांसे में लिया।

उनका बैंक अकाउंट (Bank Account) से संबंधित डिटेल मांगा और उनके बैंक खाते से क्रमशः 32,885 हजार और ₹19,500 की निकासी कर ली।

दोनों महिलाओं ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इस तरह दोनों महिलाओं को ठगा

पहला मामला गुमला थाना (Gumla police station) क्षेत्र की चेटर की महिला मोनिका मिंज से ₹32,885 की ठगी का है।

ठग ने उनके इंडियन बैंक के खाते से रुपए निकाल लिए। वह आंगनबाड़ी सेविका हैं।

उन्होंने पुलिस को कॉल करने वाले शख्स का नंबर भी बताया है। दूसरा मामला गुमला के लोहरदगा रोड चेटर की महिला पुष्पा कुमारी से जुड़ा है।

उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के खाते से ₹19500 की निकासी की गई है। अमित शमी नाम के व्यक्ति ने गलत तरीके से रुपए निकाले हैं।

TAGGED:
Share This Article