Homeझारखंड10 लाख के इनामी नक्सली सहित 5 ने रांची में किया सरेंडर,...

10 लाख के इनामी नक्सली सहित 5 ने रांची में किया सरेंडर, इन हथियारों के साथ…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI Maoist के कौलेश्वरी जोन (Kauleshwari Zone) के सब-जोनल कमांडर (Sub-Zonal Commander) दस लाख के इनामी अमरजीत सहित पांच नक्सलियों ने सोमवार को झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।

रांची IG जोनल ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने IG अभियान एवी होमकर, DIG हजारीबाग नरेंद्र सिंह, चतरा SP राकेश रंजन और CRPF के IG विधि कुमार विधि के समक्ष सरेंडर कर दिया।

सरेंडर किये हुए नक्सलियों में 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू, पांच लाख का इनामी सब-जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन, सब-जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम, सब-जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन और दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया शामिल हैं।

10 लाख के इनामी नक्सली सहित 5 ने रांची में किया सरेंडर, इन हथियारों के साथ...- 5 naxalites including 10 lakh prize surrendered in Ranchi, with these weapons...

इन हथियारों के साथ किया सरेंडर

सरेंडर करने के दौरान नक्सलियों ने हथियार, कारतूस और वायरलेस भी पुलिस को सौंपा।

इनमें दो AK 56, एक SLR, एक इंसास रायफल,चार मार्क दो रायफल, एक US रायफल, एक एयरगन, दो देशी बंदूक, एक पिस्टल, 1855 जिंदा कारतूस, अलग-अलग हथियारों के मैगजीन 41, 16 वायरलेस सेट, IED बनाने के पाउडर, पोटाश, मानसिल 25 किलो शामिल हैं।

पांचों नक्सलियों पर कुल 223 मामले दर्ज

आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने सोमवार को बताया कि अमरजीत यादव पर चतरा में 41, बिहार के गया में 40 मामले कुल 81 मामले दर्ज हैं।

सहदेव यादव पर चतरा में 26, हजारीबाग में एक, बिहार के औरंगाबाद में 10, बिहार के गया में 16 कुल 53 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा नीरु यादव पर चतरा में 27, हजारीबाग में एक, बिहार के गया में 19 और बिहार के औरंगाबाद में 13 कुल 60 मामले दर्ज हैं।

इसी प्रकार संतोश भुईंया पर चतरा में 19, बिहार के गया में पांच और औरंगाबाद में तीन कुल 27 एवं अशोक बैगा के खिलाफ चतरा में दो मामले दर्ज हैं।

झारखंड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया

IG ने बताया कि झारखंड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठनों (Naxalite Organizations) के खिलाफ सफलता भी मिल रही है।

साथ ही भटके नक्सलियों को मुख्य धारा में लौटने के लिए राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति (Surrender and Rehabilitation Policy) नई दिशा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बीते एक मई को CPI Maoist का रीजनल कमांडर और 15 लाख के इनामी इंदल गंझू (Indal Ganjhu) उर्फ ललन गंझू ने सरेंडर किया था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...