
पलामू: जिला के मेदिनीनगर (Medininagar) सदर थाना (Sadar Police Station) क्षेत्र अंतर्गत गनके जंगल में पेड़ से लटके एक महिला का शव बरामद किया गया।
हालांकि मृतका की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इधर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण गाय चराने के लिए जंगल गए थे। जहां उन्होंने महिला को फांसी के फंदे से लटका देखा।
जिसके बाद ग्रामीणों ने सदर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकेर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
