Homeझारखंड…और इस तरह रांची से विदेश उड़ गया लव जिहाद का आरोपी...

…और इस तरह रांची से विदेश उड़ गया लव जिहाद का आरोपी तनवीर खान!

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मॉडल का यौन शोषण (Sexual Exploitation) करने और शादी के लिए धर्मांतरण (conversion) का दबाव डालने का आरोपी तनवीर खान संभवत: विदेश भाग गया है।

मॉडल ने पुलिस को तनवीर के साथ Instagram Chat का ब्योरा उपलब्ध कराया है, जिसमें उसने कहा था कि वह विदेश जा रहा है।

इस चैट में इस बात के भी सबूत हैं कि वह मॉडल पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

पीड़िता मॉडल का बयान दर्ज किया

रांची पुलिस (Ranchi Police) की एक टीम ने पिछले दिन मुंबई जाकर पीड़िता मॉडल (victim model) का बयान दर्ज किया था।

इस दौरान उसने पूरी आपबीती बयां की है कि कैसे तनवीर ने अपना नाम यश बताकर उसे झांसे में लिया और किस तरह ब्लैकमेल करते हुए उसका यौन शोषण करता रहा।

पीड़िता इसी हफ्ते रांची आकर धारा 164 के तहत बयान दर्ज करा सकती है।

उसने पुलिस को बताया है कि तनवीर की करतूतों के संबंध में उसके पास कई साक्ष्य हैं, जिन्हें वह रांची आकर उपलब्ध कराएगी।

वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया

इस बीच रांची पुलिस ने तनवीर की तलाश में रांची में विभिन्न स्थानों से लेकर बिहार के शेरघाटी स्थित उसके पैतृक आवास में भी दबिश दी है, लेकिन अब तक वह पकड़ से बाहर है।

हालांकि उसने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि मॉडल उसके न्यूड फोटो-वीडियो वायरल कर उसे ब्लैकमेल (Blackmail) कर रही है।

गोंदा थाने में FIR दर्ज

बता दें कि मूल रूप से बिहार के भागलपुर की रहने वाली मॉडल ने रांची में मॉडलिंग इंस्टीट्यूट (Modeling Institute) चलाने वाले तनवीर पर धर्म और असली पहचान छिपाकर उसे ब्लैकमेल करने, नशा देकर रेप करने, जान मारने की कोशिश करने और उसका धर्म बदलकर शादी के लिए दबाव डालने का आरोप लगाते हुए मुंबई के वसोर्वा थाने में लिखित शिकायत की थी।

चूंकि घटनास्थल रांची है, इसलिए वसोर्वा पुलिस ने मानवी के लिखित आरोपों पर जीरो FIR दर्ज करते हुए इसे रांची पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था।

रांची पुलिस गोंदा थाने में FIR दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...