Latest Newsझारखंडझारखंड बंद : एक बार फिर स्थानीय नीति के विरोध में इस...

झारखंड बंद : एक बार फिर स्थानीय नीति के विरोध में इस दिन बंद रहेगा झारखंड

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन (Jharkhand State Student Union) ने 10 और 11 जून को एक बार फिर स्थानीय नीति के विरोध में झारखंड बंद का आह्वान किया है।

सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से छात्रों ने भी ट्विटर (Twitter) पर अभियान चलाया।

अब एक बार फिर सड़क पर उतरकर विरोध करने की तैयारी की जा रही है।

नेताओं से भी मांगा समर्थन

कई जिलों में नियोजन नीति (Employment Policy) के विरोध में प्रचार अभियान भी तेज किया गया है।

नेताओं से भी नियोजन नीति के विरोध में अपना समर्थन मांगा है।

छात्र अपनी मांग को लेकर मांदर ढाक नगाड़ा बजाकर सखुआ पत्ता लेकर घूम रहे है और छात्रों को एकजुट होकर स्थानीय नीति का विरोध करने की मांग कर रहे हैं।

यूथ एसोसिएशन के साथ कई छात्र संगठन भी विरोध कर रहे

इस संबंध में छात्र इंग्लिस लाल मरांडी ने बताया कि नियोजन नीति अभी सिर्फ कैबिनेट में पास हुई है।

यह अभी न तो विधानसभा से पास हुई है और ना ही गजट पत्र बना है।

एक तरफ सरकार इसके माध्यम से नियुक्ति की तैयारी में है तो दूसरी तरफ छात्रों के बीच 60-40 आधारित नीति को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।

इस नियोजन नीति का यूथ एसोसिएशन (Youth Association) के साथ-साथ कई छात्र संगठन भी विरोध कर रहे हैं।

इनमें झारखंड उलगुलान मार्च, पंच परगना फाइटर, आदिवासी छात्र संघ, आमया और आदिवासी मूलवासी संगठन भी शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बजट सत्र को लेकर मंथन

रांची : झारखंड कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आयोजित की...

जननायक कर्पूरी ठाकुर को पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

पटना : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर मंगलवार को देशरत्न मार्ग...

सरयू राय ने लिखा उप नगर आयुक्त पत्र, लोटस रेसीडेंसी की वैधता की जांच कराने को कहा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर...

बन्ना गुप्ता ने न्यू पुरुलिया रोड पर भी अवैध निर्माण कराया : सरयू राय

बन्ना लड़ रहे हैं मेयरपति बनने का चुनाव, अब साफ हो गया पति कदमा में...

खबरें और भी हैं...