Homeझारखंडदुर्घटना में घायल ट्रक चालक की MGM अस्पताल में मौत

दुर्घटना में घायल ट्रक चालक की MGM अस्पताल में मौत

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: बुधवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना (Road Accident) के बाद गुरुवार की दोपहर टेंपो से इलाज कराने MGM अस्पताल (MGM Hospital) पहुंचे 25 वर्षीय बुधराम बास्के को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर के अनुसार अस्पताल आने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। बुधराम ट्रक चालक था।

घटना की जानकारी पाकर ट्रक मालिक सपन पात्रो भी MGM अस्पताल पहुंचे। जहां सपन ने बताया कि बुधराम उनका ट्रक चलाता था।

दुर्घटना के बाद खुद को स्वस्थ बता रहा था चालक

देर रात वह ट्रक लेकर धालभूमगढ़ में चावल लोड करने जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में घाटशिला के फूलडुंगरी के पास ट्रक का अगला चक्का पत्थर पर चढ़ गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।

घटना के बाद उसे लेकर NH स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। हालांकि उस वक्त उसने खुद को स्वस्थ्य बताया।

जिसके बाद गुरुवार की सुबह उसे ऑटो से इलाज के लिए MGM अस्पताल भेजा गया और पीछे से बाइक से अस्पताल आ रहे थे।

अस्पताल आने पर पता चला की उसकी मौत हो गई है।

spot_img

Latest articles

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

खबरें और भी हैं...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...