Homeझारखंडधनबाद में चाल धंसने से दो लोगों की मौत

धनबाद में चाल धंसने से दो लोगों की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: झरिया विधानसभा (Jharia Assembly) क्षेत्र के भौरा में BCCL के ए पैच आउटसोर्सिंग (A Patch Outsourcing) में शुक्रवार को अवैध खनन (Illegal Mining) के दौरान चाल धंसने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।

घायलों को उनके परिजन अलग-अलग निजी अस्पतालों में ले गए हैं। अब भी लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है।

मृतकों में मदन प्रसाद उर्फ पवन (25) और जितेन्द्र यादव (10) हैं।

कोयला काटने वाले शव को निकाल कर ले भागे

घटना की सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पहुंचे हैं।

सूचना पर भौरा ओपी पुलिस और जोरापोखर थाना (Jorapokhar Police Station) की पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

यह घटना पूर्वी झरिया के 4 ए पैच में घटी है। रोज की भांति आज भी सैकड़ों की संख्या में अवैध उत्खनन करने वाले परियोजना में कोयला काट रहे थे कि चाल धंस गई।

फिर ऊपर से ओवरबर्डन भरभरा कर नीचे गिर गया, जिसे दबकर दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

आनन-फानन में कोयला काटने वाले शव को निकाल कर ले भागे।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...