कल से JSSU के झारखंड बंद के कारण खूंटी में होनेवाला BJP का कार्यक्रम स्थगित

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यक्रम के स्थगित होने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन (JSSU) 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पूरे राज्य में इसका असर पड़ेगा। बंद शुरू होने के पहले ही खूंटी में BJP का होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

10 जून को मुरहू में होनी थी जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 10 जून को खूंटी संसदीय क्षेत्र के मुरहू स्थित कुंजला में एक विशाल जनसभा होनी थी।

जनसभा को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) संबोधित करने वाले थे।

अर्जुन मुंडा ने ट्विटर पर दी जानकारी

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यक्रम के स्थगित होने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि पार्टी का कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी संगठन को दे दी गई है।

Share This Article