Homeझारखंडमहज 6 घंटे में रांची से पटना पहुंच जाएगी वंदे भारत ट्रेन,...

महज 6 घंटे में रांची से पटना पहुंच जाएगी वंदे भारत ट्रेन, 11 जून को ट्रायल रन…

spot_img

रांची : देश में कई राज्यों में वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) शुरू हो जाने के बाद अब बिहार और झारखंड में दोनों राज्यों की राजधानी के बीच भी वंदे भारत ट्रेन बहुत जल्द चलने ही वाली है।

रांची (Ranchi) और पटना (Patna) के बीच चलने वाली भारत वंदे भारत ट्रेन मात्र 6 घंटे में आपको यात्रा पूरी कर आएगी।

इसके ट्रायल रन (Trial Run) का शिड्यूल जारी हो गया है।

पटना से शुरू होगा ट्रायल रन

पटना से 11 जून को सुबह 6.55 बजे ट्रायल रन शुरू होगा। यह ट्रेन सुबह 8.20 बजे गया पहुंचेगी। 11.30 बजे बरकाकाना पहुंच जाएगी।

दोपहर 1 बजे यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन (Ranchi Railway Station) पर पधारेगी। इस दौरान जहानाबाद, कोडरमा, हजारीबाग और मेसरा में भी ट्रेन का स्टॉपेज है।

अभी तक की प्लानिंग के मुताबिक गया में 10 मिनट और बरकाकाना में 5 मिनट ट्रेन रुकेगी।

इसी दिन रांची से पटना के लिए चलेगी

11 जून को ही रांची रेलवे स्टेशन से 14.20 बजे वंदे भारत ट्रेन पटना के लिए रवाना होगी। टाटीसिल्वे में बिना रुके के 3.30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी।

इसके बाद शाम 7 बजे गया और फिर 20.25 बजे पटना पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन को मेसरा, हजारीबाग, कोडरमा और जहानाबाद में प्रस्तावित स्टॉपेज पर रोका जाएगा।

रेलवे ने व्यवस्था सुनिश्चित करने का जारी किया पत्र

ट्रेन के संचालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के CPTM ने दानापुर, मुगलसराय और धनबाद डिविजन के सीनियर डिविजनल ऑपरेशंस मैनेजर को पत्र जारी कर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

पत्र के मुताबिक दानापुर के एक ट्रैफिक इंसपेक्टर को पटना से गया तक फुट प्लेटिंग और मिनट टू मिनट टाइम रिकॉर्डिंग करने को कहा गया है।

धनबाद डिविजन को गया से रांची जाने और लौटने के दौरान फुट प्लेटिंग और मिनट टू मिनट टाइम रिकॉर्डिंग करना है।

spot_img

Latest articles

भारी बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, सब्जी फसलों को भारी नुकसान

Jharkhand Weather: पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की...

रांची में बड़ा हादसा टला, मोरहाबादी में तेज रफ्तार वोल्वो कार पोल से टकराई

Ranchi News: रांची के मोरहाबादी इलाके में शनिवार, 21 जून 2025 की सुबह एक...

रांची में साफ हुआ आसमान, लेकिन 26 जून तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड में शनिवार को मौसम साफ होने से लोगों को गर्मी...

गिरिडीह में CBI का बड़ा एक्शन, बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर ₹20,000 घूस लेते गिरफ्तार

Giridih Crime News: गिरिडीह, झारखंड में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार देर रात...

खबरें और भी हैं...