Homeझारखंडसेवानिवृत IPS राजीव रंजन सिंह समर्थकों के साथ BJP में हुए शामिल

सेवानिवृत IPS राजीव रंजन सिंह समर्थकों के साथ BJP में हुए शामिल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: सेवानिवृत IPS राजीव रंजन सिंह समर्थकों के साथ शनिवार को BJP में शामिल हो गए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने सबका पार्टी में स्वागत किया।

दीपक ने कहा कि सभी देश, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बने हैं।

गंगा की तरह पवित्र इस पार्टी में आने के बाद सबों को पवित्र काम करने का मौका मिला है।

गरीब, आदिवासियों और जरूरतमंदों की सेवा कर सब भारत माता की सेवा करेंगे।

14 लोकसभा सीटें जीतनी हैं

BJP के लिए राजनीति जन सेवा का माध्यम है। ऐसे में सब मिलकर इसमें लगें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने समग्र विकास के जो नौ साल पूरे किए हैं, उस मुहिम को और तेज करना है।

अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में इस राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतनी हैं।

साथ ही अगले वर्ष होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनाव (Jharkhand Assembly Election) में भी राज्य से हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार को विदा करना है। इसके लिए सब जुट जाएं।

इसे साकार करने में वे देंगे योगदान

मौके पर राजीव रंजन ने कहा कि पिछले वर्ष 30 सालों तक पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद वे रिटायर हुए।पर फिर दूसरी इनिंग शुरू करने का भी विचार तय कर रखा था।

खुद को समाज सेवा के लिए हर लिहाज से तैयार करने का विचार किया। पाया कि BJP ही सबसे बेहतर पार्टी हो सकती है।

वे इसी मिट्टी के लाल रहे हैं। उन्हें गर्व है कि भाजपा से जुड़कर वे इस राज्य की खुशहाली, समृद्धि के लिए काम करेंगे।

बचा हुआ जीवन राज्य की उन्नति, सेवा के लिए लगाएंगे। मोदी का सपना सबका साथ, सबके विकास (Sabka Sath Sabka Vikas) का है।

इसे साकार करने में वे योगदान देंगे। पार्टी नेतृत्व जैसा दायित्व देगा, उसका निर्वाह करेंगे।

पार्टी में शामिल हुए नये कार्यकर्ता

मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्य़क्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी (Dr. Dinesh Anand Goswami) ने मौके पर कहा कि अलग-अलग समाज, पेशे के लोग PM मोदी पर भरोसा कर पार्टी ज्वाइन कर रहे।

कई रिटायर पदाधिकारी और अन्य भी हेमंत सोरेन सरकार से नाराज होकर BJP में आ रहे हैं।

पार्टी में शामिल हुए नये कार्यकर्ता अगली बार होने वाले लोकसभा चुनाव में 14 में से 14 सीटों को जीतने में लगें।

दो-तिहाई बहुमत (2/3 Majority) से इस राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में विश्वास हासिल करने में जुटें।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री और कार्यालय प्रभारी प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू और अन्य भी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...