झारखंड : प्रेमी की शादी तोड़ने को प्रेमिका ने लिया जादू-टोना का सहारा, अंजाम ऐसा हुआ कि..

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: प्रेम के मामले में जादू टोना का सहारा लेकर अच्छे अंजाम तक नहीं पहुंचा जा सकता है।

आज के समय में तंत्र मंत्र और जादू टोना (Black Magic) जैसी चीजों पर सामाजिक रूप से विश्वास करने को अंधविश्वास (Superstition) के सिवा और क्या कहा जा सकता है।

अंधविश्वास का एक उदाहरण साहिबगंज (Sahibganj) जिले में बोरियो के मंजवय गांव के सोगले टोला से सामने आया है।

वास्तव में मामला प्रेम से जुड़ा हुआ है। प्रेमी की शादी (Marriage) रोकने और उसे फिर से पाने के लिए प्रेमिका (Lover) ने तंत्र मंत्र का सहारा लिया।

शादी को तोड़ने और लड़के को अपने वश में करने के लिए लड़की ने यह खेल किया, जिसका बुरा परिणाम सामने आया।

पुलिस ने बंधक बने लोगों को छुड़ाया

बताया जाता है कि टोला के लोगों ने अंधेरे में जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए प्रेमिका सहित आधा दर्जन तांत्रिकों को रातभर बंधक बनाकर अपने पास रखा और फिर उनकी जमकर पिटाई कर दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरंजन कच्छप अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराया और बोरियो CHC में भर्ती कराया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सलखु चंद्र हांसदा ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उभर कर सामने आया यह मामला

मामले में पूछताछ के बाद जो बात सामने आई है, उसमें बताया गया है कि सांगले गांव की बड़की मुर्मू का उसी गांव के युवक मोहन मुर्मू के साथ संबंध था।

मोहन मुर्मू की कही शादी तय हो गई थी। बड़की मुर्मू उसे पाने के लिए ओझा गुनी (टोडगा, डायन बिसाही) करने के लिए 2 महिला व एक पुरुष को बुलाया था, ताकि उस लड़के का शादी किसी से ना हो।

इसलिए उसने जादू टोना का कुचक्र रचा।

इस तरह की जादू टोना की प्रक्रिया, इसके बाद भड़के ग्रामीण

कहा जा रहा है कि सोगले गांव निवासी मोहन मुर्मू मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहा था।

इसी क्रम में उसी गांव की बड़की मुर्मू ने मोहन उर्फ तलु मुर्मू को बुलाकर अपने साथ घर के पीछे बाड़ी में ले गई।

वहां पूर्व से ताला कुड़ी मुर्मू, मरंगमय मुर्मू, तलु टुडू, मरांगकुड़ी हांसदा, रगत बास्की पूर्व से जादू टोना कर रहे थे।

मोहन उर्फ तलु मुर्मू के पहुंचते ही उनलोगों ने मोहन उर्फ तलु को अपने वश में करने के लिए तंत्र मंत्र शुरू कर दिया।

इसके बाद तलु मुर्मू बेहोश हो गया। तलु मुर्मू को बेहोश कर उसके सिर के बाल काट कर जलाने लगे और एक अंगूठी पहनाई।

तलु किसी तरह से उन लोगों से बचकर गांव में ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने सभी को रातभर बंधक बना लिया।

उनकी जमकर पिटाई भी की। ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र करने वाले लोगों को पकड़ कर मंझवैय के ग्राम प्रधान तल्लू मुर्मू को सौंप दिया।

ग्राम प्रधान ने दी पुलिस को सूचना

मामले को समझते हुए ग्राम प्रधान ने सभी को अपने घर में छिपाकर रखा और पुलिस को सूचना दे दी।

सुषमा कुमारी, करुण कुमार राय, बीरवल यादव दल-बल के साथ सोगले टोला पहुंचे और सभी को मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया।

तंत्र मंत्र करने के आरोप में जिन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है उनमें बाघमुंडी का रागा बास्की, मरांग कुड़ी व मरांगमय मुर्मू, सोगले का कल्लू टुडू व बड़की मुर्मू तथा बनगावा की तालाकुड़ी मुर्मू शामिल हैं।

TAGGED:
Share This Article