जमशेदपुर फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: उलीडीह थाना (Ulidih Police Station) क्षेत्र में गांजा बेचने के मामले में फरार चल रहे आरोपी मनोज कुमार दास को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

बता दें की मनोज के खिलाफ उलीडीह थाना में 11 दिसंबर 2022 को प्राथमिकी दर्ज (FIR) कराई गई थी।

इस मामले में पुलिस ने पूर्व में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मनोज फरार हो गया था।

गुप्त सुचना पर हुई गिरफ़्तारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की मनोज अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मनोज के आवास पर छापेमारी की।

बता दें कि मनोज का आवास कुंवर सिंह रोड में है। जहाँ से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं शुक्रवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

Share This Article