रांची की चार महिला कांवरियों को बस ने कुचला, एक की गई जान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: शनिवार की देर रात बिहार में पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में रांची की चार महिला कांवरियों को बस ने कुचल (Four female Kanwariyas Crushed By Bus) दिया। इनमें एक की मौत हो गई।

तीन घायल हो गईं। हादसा कोणदी सकसोहरा रोड NH-30A  के लदमा गांव में हुई। मृत महिला की पहचान रांची निवासी संजय ओझा (Sanjay Ojha) की 35 वर्षीया पत्नी के रूप में हुई है़।

मौके पर बाढ़ थाना की पुलिस पहुंची और Dead Body को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

एक घायल महिला पीएमसीएच रेफर

घायलों में एक महिला की हालत अधिक गंभीर है। उसका नाम लीलावती देवी (30साल) है, उसे बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया गया़ है।

दो अन्य महिलाएं घटना में मामूली रूप से घायल हुई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों महिलाओं को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल (Sub-Divisional Hospital) भेजा।

Share This Article