CM हेमंत सोरेन के पास रहेगा शिक्षा विभाग, बेबी देवी को मिला…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के पास अब पूर्व में आवंटित विभागों के अतिरिक्त स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भी रहेगा। जबकि नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री बेबी देवी (Baby Devi) को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग दिया गया है।

इस संबंध में सोमवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग (Cabinet Secretariat and Coordination Department) ने अधिसूचना जारी कर दी है।

CM हेमंत सोरेन के पास रहेगा शिक्षा विभाग, बेबी देवी को मिला...-Education department will remain with CM Hemant Soren, Baby Devi got...

राजभवन में दिन के 12 बजे मंत्री पद की शपथ ली

मंत्रिमंडल विभाग ने बेबी देवी (Baby Devi) को राज्य की मंत्री और मंत्रिपरिषद के रूप में नियुक्ति की मंजूरी दी है।

CM हेमंत सोरेन के पास रहेगा शिक्षा विभाग, बेबी देवी को मिला...-Education department will remain with CM Hemant Soren, Baby Devi got...

बेबी देवी ने सोमवार को ही राजभवन में दिन के 12 बजे मंत्री पद की शपथ ली थी।

CM हेमंत सोरेन के पास रहेगा शिक्षा विभाग, बेबी देवी को मिला...-Education department will remain with CM Hemant Soren, Baby Devi got...

पूर्व में यह दोनों विभाग दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो (Jagannath Mahato) के पास थे। उनके निधन के बाद से दोनों विभाग मुख्यमंत्री संभाल रहे थे।

Share This Article